सवा महंथ में बना ‘पटेल चौक’, सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव

Admin

 

कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 महंथ अवैद्यनाथ नगर (सिसवा महंथ) स्थित उत्तरी चौराहे का नामकरण अब पटेल चौक’ के रूप में किया गया है। रविवार शाम कसया-देवरिया मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक डॉ. राघवेंद्र सिंह, अवकाश प्राप्त शिक्षक गोरख नाथ सिंह, एडवोकेट जितेंद्र पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। स्वतंत्रता आंदोलन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके राष्ट्रसेवा और योगदान के सम्मान में चौराहे का नामकरण ‘पटेल चौक’ के रूप में किया गया है।

सरदार पटेल की प्रतिमा लगाने का रखा प्रस्ताव

कार्यक्रम के दौरान अवकाश प्राप्त शिक्षक गोरख नाथ सिंह ने पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में छात्रावास निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इस प्रस्ताव का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया और प्रतिमा स्थापना व छात्रावास से जुड़े प्रयासों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के संयोजक रौनक सिंह पटेल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सभासद विजेंद्र प्रताप सिंह, प्रभुनाथ सिंह, गिरिजेश कुमार सिंह, अशोक सिंह, ध्रुव सिंह पटेल, दया शंकर सिंह, उमर फारूक, रमेश सिंह, आमोद सिंह, सुनील यादव, जगतारण सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राम देव सिंह, अमरजीत यादव, विवेक सिंह, तेज प्रताप सिंह, गौरी शंकर सिंह, राम जतन सिंह, हरेंद्र सिंह पटेल, वीरेंद्र पटेल, मोतीलाल सिंह, बच्चा सिंह, स्वामी नाथ चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।