जमालपुर की अमीषा पटेल ने बढ़ाया कुर्मी समाज का मान, एलएलबी में प्रथम स्थान हासिल कर मिला गोल्ड मेडल

Admin

मिर्जापुर। जिले के जमालपुर क्षेत्र के शिवपुर गांव की रहने वाली अमीषा पटेल ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एलएलबी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अमीषा पटेल ने प्रयागराज स्थित राजेंद्र प्रसाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से संबद्ध केपी लॉ कॉलेज की एलएलबी सत्र 2025-26 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

गांव पहुंची सफलता की खबर तो बधाई देने वालों का लगा तांता

अमीषा की सफलता की जानकारी जैसे ही उनके गांव शिवपुर पहुंची, घर पर बधाई देने वालों की भीड़ जुट गई। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई। क्षेत्र के लोगों ने अमीषा की उपलब्धि को बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

मेहनत और लगन से मिली सफलता

अमीषा की माता और आरपीएफ निरीक्षक रिंकू सिंह ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अमीषा ने लगातार मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज सामने है। उन्होंने विश्वास जताया कि अमीषा भविष्य में भी इसी तरह नई ऊंचाइयां हासिल करेगी।

क्षेत्र के लोगों ने दी शुभकामनाएं

अमीषा पटेल की सफलता पर उनके पिता अमिताभ पटेल, दादा शिवाजी सिंह पटेल, ग्राम प्रधान रुचि सिंह सहित शिवमंदिर सिंह, जोशी पटेल, त्रिलोकी पटेल, झूना सिंह, अरविंद पटेल और राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी।

ग्रामीणों का कहना है कि अमीषा की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी की बेटियों को शिक्षा और अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।