फूल की खेती से महकी इनके जीवन की बगिया, इतनी हो जाती है कमाई

फूल की खेती से महकी इनके जीवन की बगिया, इतनी हो जाती है कमाई

ये पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड के किसान धनंजय महतो। इन्होंने जब से गेंदा के फूल की खेती शुरू की है घर की माली हालत सुधर गई है।

 

फूल की खेती से इस शख्स के जीवन की बगिया महक उठी है। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड से आनेवाले किसान धनंजय महतो पांच वर्ष पूर्व तक परंपरागत खेती करते थे, लेकिन अब वे गेंदा फूल की खेती से अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं। कुईयानी पंचायत के मुचीडीह गांव के धनंजय एक एकड़ में गेंदा फूल से सीजन में डेढ़ लाख रुपये तक बेच रहे हैं।

धनंजय में यह परिवर्तन तब हुआ, जब कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) ने कृषक मित्र के रूप में चयन किया। उन्हें महाराष्ट्र जाने का अवसर मिला, जहां उन्हें ड्रिप इरिगेशन से कम पानी में फूलों की खेती का गुर सीखने का अवसर मिला। वहां से लौटने के बाद इन्होंने भी अपने खेतों में सूक्ष्म सिंचाई विधि से सब्जी व फूलों की खेती शुरू की। फूल की खेती में फायदा देखकर वे कोलकाता से गए, जहां से अच्छी किस्म के फूलों के बीज लेकर आए।

कोलकाता तक जा रहे फूल

प्रति सप्ताह 150-170 किलो फूल तोड़ लेते हैं, जिसे 55-60 रुपये किलोग्राम की दर से बेचते हैं। उनके फूल करीब 25 किलोमीटर दूर जमशेदपुर के बाजार में तो बिक ही रहे हैं, साथ ही कोलकाता तक जा रहे हैं। इस खेती में परिवार के सातों सदस्य तो साथ देते ही हैं, सीजन में चार-पांच मजदूर भी लगाते हैं। अब इनकी पारिवारिक स्थिति पहले से काफी बेहतर है। फूलों की खेती से आमदनी देखकर धनंजय महतो अब अपने आसपास के अन्य किसानों की जमीन लीज पर लेकर बड़े पैमाने पर गेंदा फूल की खेती करना चाहते हैं।

 

सम्पर्क सूत्र : किसान साथी यदि खेती किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फ़ोन नम्बर +91 9918555530 पर कॉल करके या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं Kurmi World के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल ।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।