अयोध्या के डॉ. अमित पटेल: सामाजिक न्याय और ओबीसी हक की लड़ाई का नेतृत्व

डॉ. अमित पटेल: सामाजिक न्याय और कुर्मी समाज की आवाज़, राजनीति में समावेशी नेतृत्व का प्रतीक
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद से निकलकर सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के अधिकार और कुर्मी समाज की राजनीतिक चेतना को मजबूती देने वाले डॉ. अमित पटेल जी आज प्रदेश की राजनीति में एक समर्पित व संघर्षशील नाम बन चुके हैं। डॉ. पटेल न केवल एक प्रबुद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, बल्कि बहुजन-ओबीसी आंदोलन के प्रतिनिधि चेहरा भी हैं।
उनका जन्म 12 अगस्त 1982 को अयोध्या जनपद के ग्राम रुहियावा महबूबगंज में हुआ। इनके पिता स्व. रामदेव पटेल, पूर्व विधायक और अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव रहे, जिन्होंने किसान और पिछड़ा वर्ग आंदोलन को नई धार दी। पटेल पंचायती कुर्मी मंदिर अयोध्या और अर्जक संघ के ऐतिहासिक आंदोलनों में उनके परिवार की अहम भूमिका रही है।
शिक्षा और बहुआयामी व्यक्तित्व
डॉ. अमित पटेल ने शिक्षा के क्षेत्र में भी विविधतापूर्ण उपलब्धियाँ अर्जित कीं। लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, आगरा विश्वविद्यालय से होम्योपैथी चिकित्सा, डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से मास्टर इन पब्लिक हेल्थ, मनोविज्ञान में एमए, एलएलबी और फिजियोथेरैपी में डिप्लोमा जैसी शैक्षणिक उपलब्धियाँ उन्हें समाज के हर वर्ग की समस्या को समझने की सामर्थ्य देती हैं।
सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष
राजनीति में 2016 में गोसाईगंज विधानसभा से बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर कदम रखा। 2022 में उनकी धर्मपत्नी सविता पटेल ने पीस पार्टी व आज़ाद समाज पार्टी से चुनाव लड़ा। सामाजिक-राजनीतिक चेतना अर्जक चिंतक रामस्वरूप वर्मा और पूर्व सांसद जयराम वर्मा से प्रेरित है। ओबीसी महासभा उत्तर प्रदेश में प्रदेश महासचिव और भारत सहयोग संघ के प्रवक्ता के रूप में उन्होंने OBC आंदोलन को धार दी है।
उनके प्रयासों से पिछड़े वर्गों के लिए शुल्क वापसी नीति लागू हुई, आरक्षण के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों में अभियान चला, गरीब वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण जैसे कार्य किए।
संघर्ष और न्याय की लड़ाई
कॉलेज काल में पिछड़े छात्रों के हक के लिए संघर्ष करते हुए प्रशासन से टकराव में झूठे मुकदमों का सामना करना पड़ा, जो न्यायालय में लंबित हैं। फिर भी उनका संघर्ष जारी है।
डिजिटल माध्यम से जनसंपर्क
उनकी डिजिटल उपस्थिति:
-
Twitter: @dramithmpa
-
Facebook: facebook.com/share/1CJeXQwyMD
-
Instagram & YouTube: @dramithmpa
संपर्क:
-
कार्यालय: विधायक हरिराम वर्मा आवास, टांडा रोड, अकबरपुर, अंबेडकर नगर
-
क्लिनिक: आयुष क्लिनिक, समदा, गोसाईगंज, अयोध्या
-
ईमेल: dramithmpa@gmail.com
-
मोबाइल: 9415715844, 9415190909
-
स्थायी पता: ग्राम रुहियावा महबूबगंज, जिला अयोध्या, पिन – 224234
डॉ. अमित पटेल का जीवन संघर्ष, सेवा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा है। कुर्मी समाज को उन पर गर्व है और उनसे आने वाले समय में बड़े सामाजिक-राजनीतिक नेतृत्व की उम्मीद है।