महिला सशक्तिकरण की मिसाल: दिशा पटेल अयोध्या, शिक्षा, राजनीति और समाज सेवा में अग्रणी चेहरा

प्रदेश की राजनीति में एक उभरता चेहरा — दिशा पटेल
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुर्मी समाज से एक नया और मजबूत चेहरा उभर कर सामने आया है — दिशा पटेल जी, जो अपनी नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सक्रियता के लिए जानी जाती हैं। वर्तमान में वे अपना दल बलिहारी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव महिला मंच के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा दिशा Heatarth Infra Built Private Limited कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) भी हैं।
दिशा पटेल जी का जन्म 31 अक्टूबर 1993 को ग्राम बरवा बसाईतपुर, पोस्ट मोती नगर, जिला अयोध्या में हुआ। उनके पिता श्री धर्मराज पटेल जी अपना दल बलिहारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जबकि माता श्रीमती तारा पटेल जी हैं। उनके परिवार का राजनीतिक पृष्ठभूमि से गहरा जुड़ाव है।
शैक्षिक पृष्ठभूमि और राजनीतिक यात्रा
दिशा पटेल जी ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई RL Vidya Inter College, Faizabad से की और B.Sc. Agriculture की डिग्री Gonda Nandini Nagar Mahavidyalaya से प्राप्त की। उन्होंने Lucknow University से राजनीति शास्त्र में उच्च शिक्षा ग्रहण की है।
उनकी राजनीतिक यात्रा 2021 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में शुरू हुई, जब उन्होंने तारुन प्रथम, जनपद अयोध्या से चुनाव लड़ा और शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद 2022 में बीकापुर विधानसभा (274) से भी चुनाव लड़ा।
राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियां
दिशा पटेल जी ने कृषि कानूनों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन और सुप्रिया हत्याकांड में न्याय की लड़ाई लड़ी। उन्होंने बांदा जिले में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ भी आंदोलन किया। उनके कार्यों ने उन्हें युवाओं और महिलाओं में खास पहचान दिलाई है।
सामाजिक क्षेत्र में उनका योगदान शिक्षा सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी और महिला सशक्तिकरण में सक्रिय रूप से देखा जाता है। उनका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना है।
संपर्क एवं डिजिटल उपस्थिति
उनकी सोशल मीडिया उपस्थिति Facebook, Twitter, Instagram और YouTube पर है।
कार्यालय: एमएलए गेस्ट हाउस, लखनऊ
संपर्क: 8887255641
दिशा पटेल जी का जीवन संघर्ष, समर्पण और समाज में बदलाव लाने की प्रेरणा का प्रतीक है।
(संपादक)
संदीप पटेल SPTM 9839837144