देवता प्रसाद पटेल: अयोध्या के लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य का परिचय व प्रेरणादायक कहानी

ShyamJi Verma

सेवा, सादगी और संघर्ष का प्रतीक – मा. देवता प्रसाद पटेल जी (जिला पंचायत सदस्य, पूरा तृतीय – अयोध्या)

कुरमी समाज के समर्पित और संघर्षशील नेता मा. देवता प्रसाद पटेल जी जनसेवा, सादगी और जनसंपर्क के प्रतीक हैं। अयोध्या जिले में उन्हें "पटेल जी" के नाम से एक खास पहचान मिली हुई है। उनका जन्म 1 जनवरी 1979 को ग्राम मोहतसिमपुर (मिर्जापुर), तहसील सदर, थाना पूरा कलंदर, जिला अयोध्या में एक सामान्य कृषक परिवार में हुआ।

पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि:

पिता स्व. हरिराम पटेल जी और माता श्रीमती सीता पटेल जी के सादगीपूर्ण संस्कारों के साथ-साथ उनके बड़े पिताजी स्व. रामदेव पटेल जी सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठित रहे। यही परिवारिक विरासत उन्हें समाजसेवा की प्रेरणा देती रही।

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन:

प्रारंभिक शिक्षा ग्राम अंकवारा से लेकर इंटरमीडिएट तक उन्होंने कड़ी मेहनत और सादगी के साथ पूरी की।

राजनीतिक जीवन:

1995 से पहले ही गाँव स्तर पर समस्याओं के समाधान में सक्रिय रहे। 1995 से "अपना दल (डॉ. सोनेलाल)" के साथ काम शुरू किया और 2014 में भाजपा से जुड़कर कई जिम्मेदारियों का निर्वहन किया — जैसे सेक्टर प्रभारी, मीडिया प्रभारी, महानगर उपाध्यक्ष आदि।

2021 के जिला पंचायत चुनाव में उन्होंने शानदार जीत दर्ज कर "पूरा तृतीय" से प्रतिनिधित्व प्राप्त किया।

सामाजिक योगदान:

  • पटेल प्रगति समिति अयोध्या में ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में शिक्षा, स्वच्छता, वृक्षारोपण और महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया।

  • मेधावी छात्रों को सम्मानित कर प्रेरणा दी।

  • व्यापारियों के हित में 10 वर्षों तक मंच के साथ कार्य किया।

पारिवारिक जीवन:

पत्नी श्रीमती लीलावती पटेल एक आदर्श गृहिणी हैं। पुत्र दीपांशु पटेल (B.Sc Ag, M.Sc Ag) व पुत्री प्रतिभा पटेल (ANM, B.A.) दोनों उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं।

विचारधारा:

पटेल जी राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं और “ईमानदारी व मानवता के आधार पर स्वच्छ राजनीति” के पक्षधर हैं। उनकी जीवनशैली विवादरहित, ईमानदार और जनसेवा को समर्पित रही है।

संपर्क:

कार्यालय: दीप टेंट हाउस, हनुमत नगर, इटौरा चौराहा, अयोध्या
फेसबुक : देवता प्रसाद पटेल 
मोबाइल: 9794446912