शिव कुमार वर्मा को न्याय दिलाने, बचे अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी वा निर्दोषों पर दर्ज FIR हटाने को लेकर प्रेस क्लब में हुई बैठक
अयोध्या जनपद के थाना तारून अंतर्गत सोनौरा गाऊपुर निवासी श्री शिवकुमार वर्मा जी को न्याय दिलाने, अब तक बचे हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने तथा तारून थाने में श्री दिलीप वर्मा जी पर दर्ज नामजद एवं 90–95 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज FIR को समाप्त कराने के उद्देश्य से आज प्रेस क्लब में एक गंभीर व सार्थक रणनीतिक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को जनपद अयोध्या के माननीय मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को समिति के प्रमुख सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से अलग-अलग ज्ञापन सौंपे जाएंगे।इसके साथ ही दिनांक 3 जनवरी 2026 तक सत्ता से जुड़े जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार नेतृत्व को इस प्रकरण में न्यायोचित हस्तक्षेप व प्रभावी पैरवी हेतु समय दिया जाएगा।यदि 3 जनवरी 2026 तक बचे हुए अपराधियों की गिरफ्तारी तथा श्री दिलीप वर्मा जी व अन्य पर दर्ज FIR वापस नहीं ली जाती, तो 4 जनवरी 2026 को तिकोनिया पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर व्यापक व लोकतांत्रिक आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
हम जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से विनम्र किंतु दृढ़ अपील करते हैं कि इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच, त्वरित कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित किया जाए जिससे आम जन का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।साथ ही सभी साथियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि इस न्यायपूर्ण संघर्ष में शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं संवैधानिक तरीके से सहभागी बनें।आज की बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों का आभार, धन्यवाद्। यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, न्याय और अधिकार के लिए है। इसे मजबूती से लड़ा जाएगा।
समाज से जुड़ी अपडेट पाने के लिए Kurmi World से जुड़े (लिंक पर क्लिक करके )
