कुर्मी महासभा की मजबूती के लिए संगठन का होगा विस्तार

भारतीय कुर्मी महासभा की बैठक रविवार को हनुमान मंदिर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। जिला संरक्षक विजय पटेल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए समय और समर्पण की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए संगठन का विस्तार करना जरूरी है। उन्होंने ब्लाक कमेटी के गठन की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी। परमेश्वर पटेल ने कहा कि कमेटी गठन के लिए गांव-गांव पहुंचकर जोड़ने का कार्य किया जाएगा। कहा कि संख्या बल में होने के बाद भी समाज राजनीतिक रूप से कमजोर है।
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुर्मी समाज की हिस्सेदारी संगठन तय करेगा। विजय बहादुर सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी। संचालन उदय पटेल ने किया। इस दौरान बीबी सिंह पटेल, छोटेलाल पटेल, विश्वकर्म पटेल, वृजेश पटेल, पारसनाथ सिंह पटेल, मिंती सिंह पटेल, तारा देवी, सुनील कुमार शाही आदि मौजूद रहे।
हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमारे साथ किसी भी तरह से जुड़े रहने के लिए हमें kurmiworld.com@Gmail.com पर लिखे, या +91 9918555530 पर संपर्क करे।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।