- मुख्य /
- समाचार /
- व्यापार जगत
मध्य प्रदेश की सबसे अमीर फैमिली की सूची में इस परिवार का दबदबा, संपत्ति भोपाल के मशहूर परिवार से ढाई गुना अधिक
देश के सबसे मूल्यवान बिजनेस फैमिली में मध्य प्रदेश के पांच लोगों ने जगह बनाई है। हुरून इंडिया ने 2025 में भारत की 300 मोस्ट वैल्युएबल फैमिली बिजनेस की सूची जारी की है। इसमें एमपी से पांच लोग हैं। सबसे अधिक संपत्ति इंदौर के उद्योगपति दिनेश पाटीदार की है। वह 11,400 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ एमपी के नंबर वन बिजनेस फैमिली बन गए हैं। वहीं, देश में उनकी रैकिंग 130वें नंबर है। इसके साथ ही 4400 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ भोपाल का बंसल ग्रुप इस सूची में 205वें नंबर पर है।
दूसरे नंबर पर भोपाल का बंसल ग्रुप
प्रदेश स्तर पर अगर बात करें तो इस सूची में भोपाल का बंसल ग्रुप परिवार 4,400 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है।
ऐसे शुरू हुआ सफर
वहीं, दिनेश पाटीदार ने 1986 में अपने पिता से शक्ति पंप्स कंपनी की जिम्मेदारी संभाली थी। उस समय देश में स्टेनलेस स्टील पंप की कल्पना भी मुश्किल थी लेकिन उन्होंने इसे बाजार में उतारकर सफलता हासिल की। यही जोखिम आगे चलकर कंपनी की बड़ी ताकत बना। आज शक्ति पंप्स देश की पहली बीईई 5-स्टार रेटेड पंप निर्माता कंपनी है
वर्तमान में कंपनी पूरी तरह स्टेनलेस स्टील से बने पंप और ऊर्जा बचाने वाली मोटर तैयार करती है। इसके अलावा सोलर पंप और मोटर बनाने में भी कंपनी ने अपनी पहचान बनाई है।
छोटे शहर से ग्लोबल स्तर तक
इंदौर और पीथमपुर से शुरू हुआ दिनेश पाटीदार का सफर आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है।
समाज के लिए गौरव
हुरुन लिस्ट 2012 से हर साल जारी होती है और इसे उद्योग जगत की अहम रैंकिंग माना जाता है। इस बार की सूची में भारत के 300 बड़े फैमिली बिजनेस शामिल हैं। इसमें मध्यप्रदेश से सबसे ऊपर पाटीदार परिवार का नाम आना समाज के लिए गर्व की बात है।
हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमारे साथ किसी भी तरह से जुड़े रहने के लिए हमें kurmiworld.com@Gmail.com पर लिखे, या +91 9918555530 पर संपर्क करे।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।