सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी बनाया था RSS, शांति का संदेश देते थे कार्यकर्ता

सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी युवा कार्यकर्ताओं का एक संगठन बनाया था, जिसका नाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) था। दरअसल इस RSS का आज के भगवा RSS  से कोई संबंध नहीं है। इस RSS में युवा सत्याग्रही होते थे। 1930 तक दिवाली के अवसर पर ये युवा सत्याग्रही महात्मा गांधी के 'स्वदेशी' के संदेश को लोगों तक पहुंचाते थे। इस आरएसएस टीम के मुखिया सरदार पटेल और इंदु लाल यागनिक हुआ करते थे।

यह 'RSS' नवजीवन अखबार में छपी अडवाइजरी के अनुसार लोगों को जागरूक करने का काम करता था और दिवाली के अवसर पर लोगों को संयमित रहने का संदेश देता था। बापू अपने मेसेज में लोगों से अपील करते थे, 'जैसा कि यहां रावणराज (British Rule) है। दिवाली पर हमें ऐश--आराम की चीजें छोड़नी होंगी। किसी को जुआ नहीं खेलना है। किसी भी जीज की ज्यादती से दूर रहिए। पटाखे जलाइये।'

सरदार पटेल और यागनिक अपनी टीम के कार्यकर्ताओं को कैंपेन के बारे में बताते थे और फिर कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचते थे। शहर के इतिहासकार रिजवान कादरी का कहना है, 'सरदार पटेल सभी कार्यकर्ताओं से बाएं हाथ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बैंड पहनने के लिए कहते थे। इनपर यागनिक के दस्तखत होते थे और मुहर लगी होती थी।'

Kurmi World समाज की अनमोल धरोहर की यादों को ताज़ा करने का एक प्रयत्न हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमारे साथ किसी भी तरह से जुड़े रहने के लिए हमें kurmiworld.com@gmail.com पर लिखे, या  +91 9918555530 पर संपर्क करे।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।