भारत का सबसे खतरनाक किला, सूरज ढलने के बाद कोई नहीं रहना चाहता यहां

भारत में राजाओं के ऐसे कई किले हैं, जो काफी खूबसूरत लेकिन खतरनाक भी हैं। महाराष्ट्र के माथेरान और पनवेल के बीच स्थित एक ऐसा ही किला है, जिसे भारत के खतरनाक किलों में गिना जाता है। इस किले को प्रबलगढ़ किले के नाम से जाना जाता है।
यह किला कलावंती किले के नाम से मशहूर है। 2300 फीट ऊंची खड़ी पहाड़ी पर बने इस किले के बारे में बताया जाता है कि यहां बेहद कम लोग आते हैं और जो आते हैं वह सूर्यास्त होने से पहले ही लौट आते हैं।
दरअसल, खड़ी चढ़ाई होने के कारण इंसान यहां लंबे समय तक नहीं टिक पाता है। इसके अलावा न तो यहां बिजली की व्यवस्था है और न ही पानी की। शाम होते ही यहां मीलों दूर तक सन्नाटा फैल जाता है।
इस किले पर चढ़ने के लिए चट्टानों को काटकर सीढ़ियां बनाई गई हैं, लेकिन इन सीढ़ियों पर ना तो रस्सियां है और ना ही कोई रेलिंग। मतलब अगर चढ़ाई के समय जरा सी भी चूक हुई या पैर फिसला तो आदमी सीधे 2300 फीट नीचे खाई में गिरता है।
कहते हैं कि इस किले से गिरने के कारण कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस किले का नाम पहले मुरंजन किला था, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज के राज में इसका नाम बदल दिया गया। बताया जाता है कि शिवाजी महाराज ने रानी कलावंती के नाम पर ही इस किले का नाम रखा था।
कलावंती दुर्ग के किले से चंदेरी, माथेरान, करनाल और इर्शल किले भी नजर आते हैं। मुंबई के कुछ इलाके भी इस किले के ऊपर से देखे जा सकते हैं। अक्तूबर से मई महीने तक घूमने के लिए यहां लोग खूब आते हैं, लेकिन बारिश के दिनों यहां चढ़ाई बेहद खतरनाक हो जाती है, इसलिए लोग आना नहीं चाहते।
हम आपसे सुनने के लिए उत्सुक हैं!
Kurmi World समाज की अनमोल धरोहर की यादों को ताज़ा करने का एक प्रयत्न हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमारे साथ किसी भी तरह से जुड़े रहने के लिए हमें kurmiworld.com@gmail.com पर लिखे, या +91 9918555530 पर संपर्क करे।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।