“ललितपुर में पटेल कुर्मी समाज को मिला नया जिलाध्यक्ष, सेठ सुजान पटेल पडोरिया के नाम पर सर्वसम्मति”।

ललितपुर में पटेल कुर्मी समाज को मिला नया जिलाध्यक्ष

Admin

ललितपुर। पटेल कुर्मी समाज की महत्वपूर्ण बैठक रविवार शाम कोतवाली सदर के सामने स्थित रैन बसेरा में आयोजित हुई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में सेठ सुजान पटेल पडोरिया को सर्वसम्मति से पटेल कुर्मी समाज का जिलाध्यक्ष चुना गया। उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर उनके नाम पर सहमति जताई और नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई दी।

बैठक में उत्तर प्रदेश महिला राज्य आयोग की सदस्य अर्चना पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद समाज के लोगों ने 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

इसी दौरान अर्चना पटेल ने जिलाध्यक्ष पद के लिए सेठ सुजान पटेल पडोरिया के नाम का प्रस्ताव रखा। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

31 अक्टूबर को निकलेगी सरदार पटेल जयंती शोभायात्रा

बैठक में सरदार पटेल जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा की रूपरेखा और रूट भी तय किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा तुवन ग्राउंड से प्रारंभ होकर तालाबपुरा से होते हुए सावरकर चौक पहुंचेगी।

इसके बाद शोभायात्रा सदर कांटे पर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंचेगी, जहां माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद तुवन ग्राउंड में गोष्ठी का आयोजन होगा और वहीं कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

समाज को संगठित करने और जयंती को भव्य बनाने पर जोर

बैठक में वक्ताओं ने समाज में एकता और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही सरदार पटेल की जयंती के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और आयोजन को भव्य बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सेठ सुजान पटेल पडोरिया को बैठक में मौजूद लोगों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में कैलाश नारायण निरंजन, आल्हाप्रसाद निरंजन, अर्चना पटेल, हरिओम निरंजन, रामसेवक निरंजन, ऊदल पटेल, राजेन्द्र पटेल, वृंदावन पटेल, महेंद्र पटेल, ज्वाला पटेल, संतोष पटेल, नीलेश प्यासा, संजय कुर्मी, राहुल पटेल, राजेश पटेल, माखन निरंजन, धनीराम पटेल, गजेंद्र पटेल, शैलेश सदर, हरिशंकर पटेल, जितेंद्र पटेल, जाहर पटेल, शिवम पटेल, प्रिंस पटेल, यश पटेल, अमित पटेल, विवेक पटेल, शंकर पटेल, कल्यान पटेल, अशोक पटेल, संगम पटेल, संजीव पटेल, सुनील माते, आलोक पटेल, ईश्वरदास पटेल और प्रभान सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

कुर्मी वर्ल्ड (Kurmi World) एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी जानकारी, इतिहास, शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और सामाजिक नेटवर्किंग को एक जगह उपलब्ध कराना है। हमारा मकसद सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना है।