जौनपुर में नवागत अधिकारियों का सम्मान, कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने दी शुभकामनाएं

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा

Admin

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने जौनपुर में नए आए अधिकारियों का सम्मान किया। यह कार्यक्रम महासभा के संरक्षक छोटेलाल पटेल के नेतृत्व में और जिलाध्यक्ष सालिक राम पटेल की अध्यक्षता में हुआ। मंडल प्रभारी दीपक कुमार पटेल के निर्देशन में जनपद कार्यकारिणी के सदस्यों ने अधिकारियों को सम्मानित किया।

मछलीशहर के उप जिलाधिकारी (IAS) सुधांशु कुमार कटियार, मछलीशहर के तहसीलदार (PCS) सुरेंद्र कुमार वर्मा और इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह को सम्मानित किया गया। महासभा ने इन अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, शॉल और मोमेंटो भेंट कर जौनपुर आगमन पर शुभकामनाएं दीं।

अधिकारियों ने सहयोग का दिया आश्वासन

सम्मानित अधिकारियों ने इस पहल पर खुशी जताई और अच्छे कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी जनपद में आने वाले अन्य अधिकारियों के स्वागत और सम्मान का सिलसिला जारी रहेगा।

महासभा के पदाधिकारी और अन्य प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेषनारायण पटेल, कोषाध्यक्ष गंगा प्रसाद पटेल, जिला सचिव हृदयनाथ पटेल, मछलीशहर विकासखंड अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा और सुधाकर वर्मा उपस्थित रहे।

इसके अलावा अधीनस्थ कृषि सेवा संघ, जौनपुर के जिला महामंत्री सकल नारायण पटेल, मछलीशहर के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राजीव कुमार पटेल, सूरज कुमार पटेल, उज्जवल कुमार पटेल, विशाल पटेल और प्रदेश महासचिव एस.बी. पटेल भी मौजूद रहे। व्यक्तिगत सहायक प्रदीप कुमार पटेल ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।

लेखक के बारे में

यह Kurmi World (कुर्मी वर्ल्ड) का डिजिटल न्यूज़रूम है। हमारा उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी खबरें तथा इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। हम आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हुए पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमसे जुड़ने या जानकारी और सुझाव साझा करने के लिए kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9918555530 पर संपर्क करें।