गुजरात बार काउंसिल: जे. जे. पटेल बार काउंसिल ऑफ इंडिया के लिए निर्विरोध चुने गए

जे. जे. पटेल बार काउंसिल ऑफ इंडिया

Admin

अहमदाबाद। गुजरात बार काउंसिल की सामान्य सभा में पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जे. जे. पटेल को गुजरात से बार काउंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य निर्विरोध चुना गया। सभा में प्रवीण पटेल को गुजरात बार काउंसिल का अध्यक्ष और निमिषा धोत्रे को उपाध्यक्ष चुना गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात सरकार के महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई सभा में पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इसे गुजरात बार काउंसिल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा चुनाव बताया जा रहा है।

जे. जे. पटेल पूर्व में गुजरात भाजपा लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह लंबे समय से गुजरात बार काउंसिल के अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत थे।

सभा में अधिवक्ता अनिरुद्ध झाला को कार्यकारी समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल केला, दिलीप पटेल, मनोज अनडक्ट और भरत भगत को सह-अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

लेखक के बारे में

कुर्मी वर्ल्ड (Kurmi World) कुर्मी समाज के लोगों को जोड़ने वाला एक डिजिटल सामाजिक मंच है। इसका उद्देश्य समाज से जुड़ी खबरें, इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की जानकारी एक जगह उपलब्ध कराना है। यह मंच आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के साथ पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने का प्रयास करता है।