सरदार पटेल जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक

सरदार पटेल जयंती

Admin

प्रयागराज। मऊआइमा ब्लॉक क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में रविवार, 27 सितंबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। समारोह 31 अक्टूबर को सोरांव में आयोजित होना है।

पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने समारोह को सफल बनाने और इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।

बैठक में समाजसेवी संजय पटेल मुख्य अतिथि और जिला पंचायत सदस्य अंकेश पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राजेंद्र पटेल, सुभाष पटेल, हरिश्चंद्र, शेर बहादुर, लाल चंद्र, सुरेश पासी, मुन्ना लाल, राम चंद्र और हेम राज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

कुर्मी वर्ल्ड (Kurmi World) कुर्मी समाज के लोगों को जोड़ने वाला एक डिजिटल सामाजिक मंच है। इसका उद्देश्य समाज से जुड़ी खबरें, इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की जानकारी एक जगह उपलब्ध कराना है। यह मंच आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के साथ पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने का प्रयास करता है।