छात्र नेता से बीएसएफ जवान तक: जानिए अभिषेक वर्मा, अयोध्या का प्रेरणादायक सफर

छात्र नेता से बीएसएफ जवान तक: जानिए अभिषेक वर्मा, अयोध्या का प्रेरणादायक सफर

ShyamJi Verma

अभिषेक वर्मा: युवा नेतृत्व, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक कहानी

अभिषेक वर्मा, एक युवा, कर्मठ और समर्पित जनसेवक हैं, जिनका जन्म 28 नवंबर 2000 को भाईपुर (अमरनाथगंज), मसौधा, अयोध्या में हुआ। अभिषेक एक ऐसे परिवार से आते हैं, जो राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय रहा है। उनके पिता श्री कन्हैया लाल वर्मा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे, जबकि उनकी माता श्रीमती सरोज वर्मा एक जिम्मेदार गृहिणी हैं। उनके बाबा श्री अमरनाथ वर्मा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहकर विभिन्न सामाजिक पदों पर सक्रिय रहे। वे स्व. मुन्ना सिंह चौहान और मा. विनय कटियार के निकट सहयोगी थे।

शिक्षा और प्रारंभिक राजनीतिक जीवन
अभिषेक वर्मा ने अवध विश्वविद्यालय से B.A. और B.Ed की पढ़ाई पूरी की। मात्र 16 वर्ष की आयु में उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और वर्ष 2015 में छात्र रालोद (राष्ट्रीय लोकदल) के जिला अध्यक्ष बनाए गए। यह जिम्मेदारी उन्हें स्व. मुन्ना सिंह चौहान द्वारा सौंपी गई, जिन्हें वे आज भी अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। इसके बाद वे छात्र रालोद के प्रदेश सचिव और मध्य उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में वे सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कार्यरत हैं।

आंदोलन और सामाजिक योगदान
राजनीतिक जीवन में उन्होंने अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया। वर्ष 2018 में अवध विश्वविद्यालय में रिजल्ट में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र आंदोलन उनका प्रमुख नेतृत्व था। उन्होंने छात्रों की समस्याओं को आवाज दी और प्रशासन को मांगे मानने पर मजबूर किया। किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी वे हमेशा सक्रिय रहे हैं।

सामाजिक क्षेत्र में, उन्होंने विधायक निधि के माध्यम से लगभग 50 ज़रूरतमंद मरीजों की चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करवाई। वे शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों पर लगातार काम कर रहे हैं।

संपर्क और व्यक्तित्व
अभिषेक वर्मा का स्वभाव सरल, मिलनसार और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। अध्ययन, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनकी विशेष रुचि है। वे सामाजिक मीडिया पर भी सक्रिय हैं—
Facebook: अभिषेक वर्मा
 Instagram: @abhishek_v_official_1818

पता: भाईपुर (अमरनाथगंज), मसौधा, अयोध्या
मोबाइल: 9956663218

(संपादक)

लेखक के बारे में

यह Kurmi World (कुर्मी वर्ल्ड) का डिजिटल न्यूज़रूम है। हमारा उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी खबरें तथा इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। हम आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हुए पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमसे जुड़ने या जानकारी और सुझाव साझा करने के लिए kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9918555530 पर संपर्क करें।