9 साल से योग कर रही हैं पूजा, 16 साल की उम्र में बन गई थी मिस वर्ल्‍ड योगिनी

9 साल से योग कर रही हैं पूजा, 16 साल की उम्र में बन गई थी मिस वर्ल्‍ड योगिनी

स्वस्थ शरीर को रखने के लिए लोग दवा और दुआ दोनों का सहारा लेते है मगर अब आम लोग इसका सहारा बहुत कम ले रहे है। वजह है योग... जिसको करने से शरीर के अधिकांश रोगों का इलाज सम्भव हो रहा है। ऐसे में हम आपको 19 साल की विश्‍व योगनी से मिलवा रहे हैं।

अहमदाबाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर मेहसाणा जिले के बेचारजी तालुका के अंबाला गांव की रहनी वाली विश्व योगिनी पूजा पटेल की उम्र मात्र 19 साल है। ये पिछले 9 सालों से योग कर रही है। अपने इसी उम्र में इन्होंने योग के क्षेत्र में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है और अभी भी भारत की पहचान विश्व भर में काबिज कर रही है।

वहीं 2016 में चीन के बीजिंग में विश्व स्तर पर हो रहे योग कम्पटीशन में इन्होंने गोल्ड मेडल पाया, जिसके बाद ये मिस वर्ल्ड योगिनी के उपाधि से नवाजी गई थी। गुजरात राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ में पिछले सात बार से लगातार गोल्ड मेडलिस्ट है। अभीतक इन्‍होंने योग के क्षेत्र में 62 से ज्यादा गोल्ड मेडल जीते हैं तो 180 से ज्यादा सन्मान पत्र भी प्राप्‍त किया है।

इनके पास 250 योग आसान ज्ञान है। वहीं ये वर्ल्ड गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए 8 मि‍नट में 120 योग करने को लेकर तैयारी कर रही हैं। इनका कहना है कि इसका पूरा श्रेय मेरे पिता घनश्याम पटेल को जाता है। उन्‍होंने टीवी में योग देखकर मुझे योग सिखाया है। आज मेरे पापा खुद छोटे बच्‍चों को योग सीखा रहे हैं।

लेखक के बारे में

यह Kurmi World (कुर्मी वर्ल्ड) का डिजिटल न्यूज़रूम है। हमारा उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी खबरें तथा इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। हम आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हुए पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमसे जुड़ने या जानकारी और सुझाव साझा करने के लिए kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9918555530 पर संपर्क करें।