समाजवादी नेता अजय वर्मा, अयोध्या की जनसेवा यात्रा – शिक्षा से राजनीति तक

समाजवादी नेता अजय वर्मा, अयोध्या की जनसेवा यात्रा – शिक्षा से राजनीति तक

ShyamJi Verma

बीकापुर विधानसभा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अजय वर्मा: समाज सेवा और नेतृत्व की मिसाल

अयोध्या: समाजवादी पार्टी के समर्पित नेता श्री अजय वर्मा (राजू वर्मा) वर्तमान में बीकापुर विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और जनसेवा के क्षेत्र में अपने मजबूत एवं सक्रिय योगदान के लिए पहचाने जाते हैं। उनका जन्म 5 जुलाई 1985 को अयोध्या जिले के बरवा बसैतपुर, मसौधा में एक साधारण किसान परिवार में हुआ। उनके पिता श्री लालजी वर्मा, एक प्रतिष्ठित किसान, सामाजिक विचारधारा के धनी व्यक्ति रहे हैं, जिनसे अजय वर्मा को राजनीति में आने की प्रेरणा मिली।

शिक्षा: उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा साकेत कॉलेज, अयोध्या से प्राप्त की।

राजनीतिक यात्रा और जिम्मेदारियां

श्री वर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 2010 में की जब उन्हें बीडीसी अंतपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद वे साधन सहकारी समिति सथरी के अध्यक्ष और मसौधा ब्लॉक अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे। वर्तमान में वे बीकापुर विधानसभा में जनता के एक जमीनी और प्रभावशाली नेता के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।

शिक्षा और समाज सेवा में योगदान

राजनीति के साथ-साथ श्री वर्मा शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने RP अकेडमी की स्थापना की है, जहां गरीब और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। उनकी पत्नी श्रीमती सीमा पटेल, जो स्वयं शिक्षित हैं, RP अकेडमी के संचालन में अहम भूमिका निभा रही हैं।

व्यक्तिगत जीवन

श्री अजय वर्मा के दो बच्चे हैं – पुत्र यस पटेल, जो IIT की तैयारी कर रहे हैं, और पुत्री इस्सू पटेल, जो शिक्षा में सक्रिय हैं।
उनका मानना है –

“जनता की सेवा ही मेरा धर्म है।”

डिजिटल उपस्थिति और संपर्क

अजय वर्मा जनता से सीधे जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं:

पता – बरवा बसैतपुर, मसौधा, अयोध्या
मोबाइल – 9452326481
ईमेल – rpacedamy6785@gmail.com

- Sandeep Patel SPTM (Editor)

लेखक के बारे में

यह Kurmi World (कुर्मी वर्ल्ड) का डिजिटल न्यूज़रूम है। हमारा उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी खबरें तथा इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। हम आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हुए पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमसे जुड़ने या जानकारी और सुझाव साझा करने के लिए kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9918555530 पर संपर्क करें।