सरदार पटेल के अपमान पर कुर्मी समाज नाराज़, राज ठाकरे का विवादित बयान

सरदार पटेल के अपमान पर कुर्मी समाज नाराज़, राज ठाकरे का विवादित बयान

source online

गुजरात में आक्रोश: राज ठाकरे ने सरदार पटेल पर दिया विवादित बयान, पाटीदारों ने दी सख्त चेतावनी

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई पर दिए गए विवादित बयान से गुजरात में भारी आक्रोश फैल गया है। मीरा-भायंदर में एक जनसभा के दौरान राज ठाकरे ने कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की बात सबसे पहले सरदार पटेल ने कही थी। ठाकरे ने आरोप लगाया कि गुजराती व्यापारी और नेता मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करना चाहते थे।

राज ठाकरे ने मोरारजी देसाई पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब महाराष्ट्र में आंदोलन हुआ, देसाई ने मराठियों पर गोली चलवाई। ठाकरे के इन बयानों के बाद गुजरात के पाटीदार समाज में गहरा रोष है।

पाटीदार नेताओं का विरोध:
पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता अल्पेश कथीरिया ने इसे "गुजरातियों के खिलाफ मराठी मानसिकता का परिचायक" बताया। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे ने महापुरुषों का अपमान कर राष्ट्र का अपमान किया है। साथ ही मांग की कि राज ठाकरे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

यह भी पढ़े : सरदार पटेल जी के बारे में कितना जानते है आप 

एसपीजी प्रमुख लालजी पटेल ने चेताया:
सरदार पटेल ग्रुप (SPG) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी पटेल ने कहा कि अगर राज ठाकरे गुजरात में कोई कार्यक्रम करेंगे तो उसका सार्वजनिक विरोध होगा। उन्होंने कहा कि ठाकरे की मानसिकता हमेशा से गुजरातियों के खिलाफ रही है।

भाजपा का भी विरोध:
गुजरात भाजपा प्रवक्ता ऋत्विज पटेल ने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र कभी एक राज्य थे। ठाकरे की पार्टी का राजनीतिक वजूद नहीं बचा, इसलिए वह इस तरह के विवादित बयान देकर सस्ती लोकप्रियता बटोरना चाहते हैं।

फिलहाल राज ठाकरे की इस टिप्पणी ने गुजरात की राजनीति में गर्मी ला दी है। पाटीदार समाज और अन्य संगठनों ने कड़े विरोध का ऐलान किया है।

हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमारे साथ किसी भी तरह से जुड़े रहने के लिए हमें kurmiworld.com@Gmail.com पर लिखे, या  +91 9918555530, 9839837144 पर संपर्क करे।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

लेखक के बारे में

यह Kurmi World (कुर्मी वर्ल्ड) का डिजिटल न्यूज़रूम है। हमारा उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी खबरें तथा इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। हम आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हुए पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमसे जुड़ने या जानकारी और सुझाव साझा करने के लिए kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9918555530 पर संपर्क करें।