ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास करीब 400 करोड़ की संपत्ति, पत्नी के नाम महज इतनी प्रॉपर्टी, प्रियदर्शनी राजे ने लिये हैं मां से 50 हजार रुपए उधार

ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास करीब 400 करोड़ की संपत्ति, पत्नी के नाम महज इतनी प्रॉपर्टी, प्रियदर्शनी राजे ने लिये हैं मां से 50 हजार रुपए उधार

ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के शाही मराठा सिंधिया राजघराने के वंशज हैं। पिता माधवराव (Madhav Rao Scindia) के प्लेन क्रैश में निधन के बाद ज्योतिरादित्य ने राजनीति में कदम रखा था। ज्योतिरादित्य की शादी बड़ौदा राजघराने की राजकुमारी प्रियदर्शनी राजे (Priyadarshini Raje Scindia) से हुई है। आइए जानें ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

 https://www.jansatta.com/wp-content/uploads/2021/08/jyotiraditya-Scindia-Wife-Love-story-3.jpg

2ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शनी राजे की पहली मुलाकात 1991 में हुई थी। उसके बाद 1994 में दोनों ने शादी कर ली। इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम महाआर्यमन और बेटी का नाम अनन्या राजे सिंधिया

https://www.jansatta.com/wp-content/uploads/2021/08/Jyotiraditya-scindia-Wife-property-3.jpg

3/8

संपत्ति की बात करें तो ज्योतिरादित्य के पास करीब पौने चार सौ करोड़ की संपत्ति है। ज्योतिरादित्य की कुल संपत्ति का बहुत बड़ा हिस्सा उन्हें विरासत में मिला है।

https://www.jansatta.com/wp-content/uploads/2021/08/Jyotiraditya-scindia-vs-vasundhara-12.jpg

ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम करीब 35 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। 300 करोड़ से ज्यादा की जायदाद उन्हें विरासत में मिली है।

पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के नाम महज 9 लाख रुपए की संपत्ति है। ज्योतिरादित्य ने 2019 में राज्यसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिये अपने हलफनामे में बताया था कि उनकी पत्नी ने अपनी मां आशा राजे गायकवाड़ से 50 हजार रुपए लोन के तौर पर लिये हैं।

https://www.jansatta.com/wp-content/uploads/2021/08/Jyotiraditya-scindia-Wife-property-2.jpg

प्रियदर्शनी राजे के नाम कोई भी जमीन या घर या किसी तरह की अचल संपत्ति नहीं है। उनके नाम पर ना तो कोई गाड़ी है और ना ही गहने।

  https://www.jansatta.com/wp-content/uploads/2021/08/Jyotiraditya-Scindia-daughter-8-1.jpg

हालांकि प्रयदर्शनी राजे सिंधिया के नाम से एक रिजॉर्ट है जिसके शेयर ज्योतिरादित्य सिंधिया के भी पास हैं। इस रिजॉर्ट का मालिकाना हक किसके नाम पर है इसकी कोई पुष्ट जानकारी नहीं है।

  https://www.jansatta.com/wp-content/uploads/2021/08/jyotiraditya-scindia-family-5.jpg

लेखक के बारे में

यह Kurmi World (कुर्मी वर्ल्ड) का डिजिटल न्यूज़रूम है। हमारा उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी खबरें तथा इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। हम आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हुए पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमसे जुड़ने या जानकारी और सुझाव साझा करने के लिए kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9918555530 पर संपर्क करें।