आगरा में अब लोग जानेंगे वीर छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य, बनने जा रहा है भव्य म्यूजियम

आगरा में अब लोग जानेंगे वीर छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य, बनने जा रहा है भव्य म्यूजियम

online Source

आगरा में पर्यटन स्थलों की संख्या बढ़ने वाली है। अब यहां लोग छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता और पराक्रम को भी बखूबी जान सकेंगे। इसके लिए ताजमहल के पास में ही छत्रपति शिवाजी संग्रहालय का निर्माण चल रहा है। इस संग्रहालय में शिवाजी महाराज के हथियार और पुरानी चीजें रखी जाएंगी। इसके लिए छत्रपति के नाम पर गैलरी और प्रदर्शनी हॉल बनाया जाएगा। बता दें सरकार की 100 दिनों की कार्ययोजना में यह संग्रहालय भी शामिल है।

ताजमहल से 600 मीटर दूरी पर हो रहा निर्माण

छत्रपति संग्रहालय का निर्माण ताजमहल से 600 मीटर की दूरी पर हो रहा है। यहां छह एकड़ जमीन पर साल 2016 के जून में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुगल म्यूजियम के नाम से संग्रहालय निर्माण कार्य की आधारशिला रखी थी। इस संग्रहालय का निर्माण साल 2018 में ही पूरा होना था। फिर योगी आदित्यनाथ की सरकार ने साल 2020 के सितंबर में इस संग्रहालय का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी संग्रहालय कर दिया। इसके बाद निर्माण कार्य में तेजी आई।

दुनियाभर के लोग जान सकेंगे शिवाजी का शौर्य

इस संग्रहालय के माध्यम से दुनियाभर के लोग छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा को जान सकेंगे। संग्रहालय में शिवाजी महाराज के कालखंड से संबंधित सभी चीजें रखी जाएंगी। मराठा साम्राज्य से लोग बखूबी अवगत हो पाएंगे। इस बारे में पर्यटन विभाग के उप निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि फिलहाल संग्रहालय के आंतरिक सज्जा का काम बाकी है। इसमें छत्रपति शिवाजी के जीवन से संबंधित वस्तुओं का समावेश रहेगा। महाराष्ट्र के संग्रहालय से कुछ वस्तुएं लाकर यहां रखी जाएंगी।

दो साल से रुका पड़ा था निर्माण कार्य

इस छत्रपति शिवाजी संग्रहालय का निर्माण कार्य पिछले दो साल से रुका पड़ा था। मुगल म्यूजियम नाम हटाए जाने को लेकर निर्माण रुकवाया गया था। पहले इसके निर्माण पर 99 करोड़ रुपए खर्च किए गए। उक्त राशि से मुगल ढांचे के आधार पर निर्माण कराया गया था। अब छत्रपति महाराज संग्रहालय नाम रखे जाने पर इसका निर्माण नए सिरे से किया जाएगा। इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा, ताकि आतंरिक ढांचा मराठा साम्राज्य की थीम पर बनाया जाए।

Kurmi World समाज की अनमोल धरोहर की यादों को ताज़ा करने का एक प्रयत्न हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमारे साथ किसी भी तरह से जुड़े रहने के लिए हमें kurmiworld.com@gmail.com पर लिखे, या  +91 9918555530 पर संपर्क करे।

लेखक के बारे में

यह Kurmi World (कुर्मी वर्ल्ड) का डिजिटल न्यूज़रूम है। हमारा उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी खबरें तथा इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। हम आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हुए पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमसे जुड़ने या जानकारी और सुझाव साझा करने के लिए kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9918555530 पर संपर्क करें।