प्रतापगढ़ के शिवशंकर पटेल ने मधुमक्खी पालन में हासिल किया यूपी में दूसरा स्थान, मंत्री ने किया सम्मानित

मधुमक्खी पालन,

Admin

प्रतापगढ़। जिले के धरौली मुफरिद गांव निवासी शिवशंकर पटेल ने मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। लखनऊ में आयोजित समारोह में खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने उन्हें सम्मानित किया।

पुरस्कार वितरण समारोह गोमती नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। शिवशंकर पटेल, श्रीनाथ पटेल के पुत्र हैं। उनके पास मधुमक्खी पालन के लिए करीब 150 पेटियां हैं, जिनसे वे सालाना लगभग 15 क्विंटल शहद का उत्पादन कर बिक्री करते हैं।

शिवशंकर मधुमक्खी पालन के साथ मशरूम उत्पादन भी करते हैं। उनके पिता श्रीनाथ पटेल खेती के साथ सेल्फ और अल्टीनेटर का काम करते हैं।

लेखक के बारे में

यह Kurmi World (कुर्मी वर्ल्ड) का डिजिटल न्यूज़रूम है। हमारा उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी खबरें तथा इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। हम आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हुए पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमसे जुड़ने या जानकारी और सुझाव साझा करने के लिए kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9918555530 पर संपर्क करें।