शिवाजी महाराज ने किया था भारत का पहला सर्जिकल स्ट्राइक, एनसीईआरटी में ऐतिहासिक साक्ष्य

शिवाजी महाराज ने किया था भारत का पहला सर्जिकल स्ट्राइक, एनसीईआरटी में ऐतिहासिक साक्ष्य

छत्रपति शिवाजी महाराज जी ने किया इतिहास में पहला 'सर्जिकल स्ट्राइक'

एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) द्वारा प्रकाशित आठवीं कक्षा की नई समाजिक विज्ञान की किताब में ऐतिहासिक बहस को एक नई दिशा मिली है। किताब में 'मराठों का उदय' अध्याय के अंतर्गत छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा मुगलों के दुश्मन कैंप पर आधी रात को किए गए हमले को आज के 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसा करार दिया गया है। इसे ऐतिहासिक दस्तावेज़ के रूप में प्रस्तुत कर मराठा पराक्रम की गाथा को पुनर्स्थापित करने की कोशिश की गई है।

इस पुस्तक में शिवाजी महाराज को एक कुशल रणनीतिकार और दूरदर्शी शासक बताया गया है। वहीं बाबर को 'निर्दयी और क्रूर आक्रमणकारी' कहकर उसके क्रूर कृत्यों का उल्लेख किया गया है। किताब में विशेष रूप से 'सर्जिकल स्ट्राइक' शब्द को हाईलाइट करते हुए बताया गया है कि किस तरह शिवाजी ने सीमित सैनिकों के साथ रात्रि में शत्रु पर सफल हमला किया। यह हमला सिर्फ युद्ध नहीं, बल्कि साहस, योजना और सैन्य कौशल का प्रतीक था।

यह भी पढ़े : शिवाजी महाराज के 12 किलों को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता 

एनसीईआरटी की इस नई किताब का शीर्षक है — 'समाज की खोज: भारत और इसके पार'। इसमें 'इतिहास के कुछ काले दौर पर टिप्पणी' नामक विशेष खंड के साथ डिस्क्लेमर भी जोड़ा गया है, जिसमें कहा गया है कि बीते समय की घटनाओं के लिए आज किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

इतिहास का यह नया दृष्टिकोण खासकर शिवाजी के संदर्भ में महत्वपूर्ण है, क्योंकि किताब में यह भी उल्लेख है कि शिवाजी ने कभी भी धार्मिक स्थलों पर हमला नहीं किया। उनके द्वारा सूरत पर किए गए हमले को 'जवाबी कार्रवाई' बताया गया है, जो मुगलों की ताकत और प्रतिष्ठा के लिए बड़ा झटका था।

कुरमी वर्ल्ड की दृष्टि से महत्व
यह ऐतिहासिक प्रस्तुति केवल शिवाजी महाराज के साहस की कहानी नहीं है, बल्कि भारतीय स्वाभिमान, स्वराज्य और सम्मान की पुनर्स्थापना का संदेश है। यह पाठ न केवल कुर्मी समाज बल्कि उन सभी समुदायों के लिए प्रेरणा है जो स्वाभिमान और रणनीति में शिवाजी जैसे आदर्शों को मानते हैं।

हमें उम्मीद है कि इस कहानी से आप सभी को प्रेरणा मिली होगी या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ बांटना चाहते हो तो हमें kurmiworld.com@Gmail.com पर लिखे, या नम्बर +91 9918555530, 9839837144 पर संपर्क करे। आप हमें किसी भी प्रेरणात्मक ख़बर का वीडियो नम्बर +91 9918555530, 9839837144 पर भेज सकते हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

लेखक के बारे में

यह Kurmi World (कुर्मी वर्ल्ड) का डिजिटल न्यूज़रूम है। हमारा उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी खबरें तथा इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। हम आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हुए पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमसे जुड़ने या जानकारी और सुझाव साझा करने के लिए kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9918555530 पर संपर्क करें।