नीतीश के ‘चाणक्य’ आरसीपी सिंह बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव से पार्टी अध्यक्ष बनने तक सफर

नीतीश के ‘चाणक्य’ आरसीपी सिंह बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव से पार्टी अध्यक्ष बनने तक सफर

online Source

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने पार्टी नेता व राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। यह फैसला राजधानी पटना में पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अंतिम दिन लिया गया।

बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। पार्टी के अन्य नेताओं ने इस प्रस्ताव का सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि एक साथ दो पद संभालना आसान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री और जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का एक साथ निर्वहन आसान नहीं है। मालूम हो कि राम चंद्र सिंह को नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है।

नीतीश कुमार किसी भी बड़े फैसले में आरसीपी सिंह से राय जरूर लेते हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान भी आरसीपी सिंह को खास जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीटों के बंटवारे से लेकर पार्टी के लिए उम्मीदवारों के चयन में भी सीएम नीतीश कुमार इन पर अधिक भरोसा किया।

बिहार की राजनीति को करीब से जानने वाले लोग आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार का चाणक्य भी कहते हैं। नीतीश पहले भी कई बार आरसीपी सिंह को पार्टी की कमान सौंपने की बात कह चुके थे।

कौन हैं आरसीपी सिंहः आरसीपी सिंह जेडीयू के राज्यसभा सांसद हैं। 62 वर्षीय आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के जिले नालंदा में मुस्तफापुर के रहने वाले हैं। वह अवधिया कुर्मी जाति से संबंध रखते हैं।

आरसीपी सिंह की दो बेटियां है। आईपीएस लिपि सिंह भी इनकी ही बेटी है। इससे पहले यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी भी रह चुके हैं। आरसीपी सिंह बिहार के प्रधान सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आरसीपी सिंह की नीतीश कुमार से मुलाकात 90 के दशक में उस समय हुई थी जब केंद्रीय संचार मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के निजी सचिव हुआ करते थे।

इसके बाद उन्होंने सियासत में एंट्री की। आरसीपी सिंह सबसे पहले साल 2010 में राज्यसभा सांसद बने थे। इसके बाद पार्टी ने इन्हें 2016 में फिर से राज्यसभा भेजा।

 

लेखक के बारे में

यह Kurmi World (कुर्मी वर्ल्ड) का डिजिटल न्यूज़रूम है। हमारा उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी खबरें तथा इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। हम आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हुए पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमसे जुड़ने या जानकारी और सुझाव साझा करने के लिए kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9918555530 पर संपर्क करें।