झारखंड के इस गांव में गड्ढे में मोती उगा रहे किसान, यकीन नहीं होगा पर है सोलह आने सच

झारखंड के इस गांव में गड्ढे में मोती उगा रहे किसान, यकीन नहीं होगा पर है सोलह आने सच

परंपरागत खेती करने वाले सुभाष महतो मोती की खेती से किस्मत बदलने जा रहे हैं। उन्हें इसकी प्रेरणा उनके दामाद राजेश महतो से मिली जिन्होंने यू-ट्यूब पर देखा था।

झारखंड के किसान अब तक धान और सब्जी की खेती ही करते आए हैं। लेकिन एक किसान ऐसा है जो अपने खेत में ही मोती की खेती कर रहा है। जमशेदपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर रंगामटिया गांव में यह खेती हो रही है। अब तक ठेका मजदूरी और परंपरागत खेती करने वाले सुभाष महतो (50) मोती की खेती से किस्मत बदलने जा रहे हैं। उन्हें इसकी प्रेरणा उनके दामाद राजेश महतो से मिली, जिन्होंने यू-ट्यूब पर देखा था कि मोती की खेती से एक साल में पांच से दस गुणा तक आमदनी हो सकती है।

इसके बाद उन्होंने कोलकाता में तीन माह का प्रशिक्षण लिया। हालांकि उन्होंने अभी यह खेती शुरू की है, इसकी फसल मई-जून 2020 में तैयार होगी। ढाई लाख की पूंजी से जब यह फसल तैयार होगी, तो करीब 14 लाख रुपये की आय होगी। फिलहाल दो गड्ढों (30/30 और 40/40 फीट चौड़ाई और लंबाई) जिनकी गहराई छह फीट है में आठ हजार मोती के सीप डाले गए हैं। इसे तैयार होने में कम से कम एक साल का समय लगेगा। सुभाष बताते हैं कि कोलकाता और उसके पास मेचेदा में इसकी आसानी से बिक्री हो जाएगी। वैसे उन्हें स्थानीय स्तर पर भी ऑर्डर मिल रहे हैं।

किसान साथी यदि खेती किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फ़ोन नम्बर +91 9918555530 पर कॉल करके या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं Kurmi World के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल ।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

लेखक के बारे में

यह Kurmi World (कुर्मी वर्ल्ड) का डिजिटल न्यूज़रूम है। हमारा उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी खबरें तथा इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। हम आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हुए पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमसे जुड़ने या जानकारी और सुझाव साझा करने के लिए kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9918555530 पर संपर्क करें।