जनसेवा, पत्रकारिता और संघर्ष का प्रतीक: श्री अशोक कुमार वर्मा, अयोध्या

जनसेवा, पत्रकारिता और संघर्ष का प्रतीक: श्री अशोक कुमार वर्मा, अयोध्या

ShyamJi Verma

जनसेवा और पत्रकारिता का समर्पित चेहरा: श्री अशोक कुमार वर्मा

श्री अशोक कुमार वर्मा जी, पुत्र स्वर्गीय श्री जयराम वर्मा, पत्रकारिता, सामाजिक सेवा और जनप्रतिनिधित्व के क्षेत्र में एक चर्चित और समर्पित नाम हैं। वर्षों से वह समाज की समस्याओं को आवाज़ देने और ज़मीनी स्तर पर उनके समाधान की दिशा में सतत कार्यरत हैं।

बीकापुर तहसील के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में वे बीते तीन वर्षों से अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वह दैनिक भास्कर ऐप में बीकापुर ब्लॉक प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ उनके नेतृत्व में 11 पत्रकार कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक आज, कुबेर टाइम्स, यूनाइटेड भारत, स्वतंत्र भारत और हिंदी दैनिक पायनियर जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में पत्रकारिता की।

वर्तमान में वे "दैनिक त्रिगुट हिन्दी" नामक डिजिटल समाचार माध्यम का संचालन भी कर रहे हैं। राजनीति में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। भारतीय जनता पार्टी में उन्होंने नगर उपाध्यक्ष और किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जैसे पदों पर कार्य किया। वर्तमान में वे अपना दल (कमेरावादी) के बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष हैं।

किसान आंदोलनों के दौरान उन्होंने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया, जिसके चलते उन्हें नैनी, रायबरेली और फैजाबाद की जेलों का भी सामना करना पड़ा। उनके नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण हेतु "नारी शक्ति" अभियान चलाया गया तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ कई जन-जागरूकता अभियान चलाकर प्रशासन को कार्यवाही के लिए बाध्य किया।

श्री वर्मा का मानना है कि "निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितैषी पत्रकारिता ही लोकतंत्र का मूल आधार है।" वे अपने जीवन का उद्देश्य "जनसेवा ही धर्म है" मानते हैं और समाज, पत्रकारिता तथा राजनीति के माध्यम से राष्ट्रहित में कार्यरत हैं।

संपर्क: 9451445482
ईमेल: ashokverma4582@gmail.com

लेखक के बारे में

यह Kurmi World (कुर्मी वर्ल्ड) का डिजिटल न्यूज़रूम है। हमारा उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी खबरें तथा इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। हम आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हुए पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमसे जुड़ने या जानकारी और सुझाव साझा करने के लिए kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9918555530 पर संपर्क करें।