पूर्व मेयर कुंवर सुभाष पटेल का निधन, परिवार समेत समर्थकों में शोक की लहर"

पूर्व मेयर कुंवर सुभाष पटेल का निधन, परिवार समेत समर्थकों में शोक की लहर

online Source

शहर के पहले मेयर और भोजीपुरा से विधायक रहे कुंवर सुभाष पटेल का नेकपुर स्थित आवास पर सुबह करीब पांच बजे निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। वर्ष 1991 में भोजीपुरा विधानसभा सीट पर 18 माह विधायक रहे। इसके बाद कुछ समय जिलाध्यक्ष रहे। वर्ष 1995 में बरेली के नगर प्रमुख बने थे। उस वक्त नगर निगम में महापौर के बजाय नगर प्रमुख का पद होता था। 

उन्होंने नगर निगम के पहले महापौर के रूप में शपथ ली। मेयर काउंसिल के अध्यक्ष भी रहे। वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य थे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत पार्टी के विभिन्न पदों पर भी रहे। बीते कुछ समय से बीमार होने के कारण उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था।

कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से वापस लौटे थे। सोमवार सुबह उनको फिर दिल्ली जाना था। उनकी पुत्रवधू रश्मि पटेल मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। दो बेटे सीमांत पटेल और प्रशांत पटेल हैं। सोमवार सुबह निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं व समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर व्यापारिक, सामाजिक,  राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों का तांता लग गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों के आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।

लेखक के बारे में

यह Kurmi World (कुर्मी वर्ल्ड) का डिजिटल न्यूज़रूम है। हमारा उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी खबरें तथा इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। हम आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हुए पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमसे जुड़ने या जानकारी और सुझाव साझा करने के लिए kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9918555530 पर संपर्क करें।