फरेंदा, महराजगंज में युवक सुधीर पटेल के साथ दरिंदगी: भाजपा नेता द्वारा जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा और पेशाब

फरेंदा, महराजगंज में युवक सुधीर पटेल के साथ दरिंदगी: भाजपा नेता द्वारा जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा और पेशाब

Saurab Patel

फरेंदा में युवक के साथ अमानवीयता की हदें पार, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा

महराजगंज (फरेंदा): फरेंदा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। वार्ड नंबर 9, फरेंदा खुर्द निवासी युवक सुधीर पटेल को कुछ दबंगों ने दिनदहाड़े अगवा कर लिया और पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ अमानवीय अत्याचार किए। भाजपा नेता के पोस्ट पर कमेंट करने की बताई जा रही वजह
पूरी डिटेल्स इस वीडियो में देखने क्लिक लिंक- https://x.com/i/status/1933411311846883653

पीड़ित के पिता रूपनारायण पटेल द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे सुधीर को सीएचसी बनकटी के पास से जबरन उठाकर ले जाया गया। आरोपियों ने लाठी, डंडे, बेल्ट, चैन और चाकू से उसे बेरहमी से पीटा। आरोप है कि पीटने के साथ-साथ उसे थूक चटाया गया और पेशाब पिलाने की भी कोशिश की गई। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो बनाकर एक स्थानीय भाजपा नेता को भी दिखाया गया, बताया जा रहा है भाजपा नेता के कहने पर ये सब हुआ है ।

किसी तरह जान बचाकर सुधीर अपने घर पहुंचा, जहां से उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

थाना फरेंदा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिल गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से लोगों में रोष और बढ़ता जा रहा है। यह घटना फरेंदा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

लेखक के बारे में

यह Kurmi World (कुर्मी वर्ल्ड) का डिजिटल न्यूज़रूम है। हमारा उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी खबरें तथा इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। हम आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हुए पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमसे जुड़ने या जानकारी और सुझाव साझा करने के लिए kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9918555530 पर संपर्क करें।