BHU: किसान के तीन बेटों के बाद बहू भी लाई दो गोल्ड मेडल, एक ही पर‍िवार को मिले 7 गोल्ड

BHU: किसान के तीन बेटों के बाद बहू भी लाई दो गोल्ड मेडल, एक ही पर‍िवार को मिले 7 गोल्ड

2023 में सुनील पटेल के छोटे भाई अनिल पटेल ने भी BFA में गोल्ड मेडल हासिल किया था और इसी परिवार के सतीश पटेल ने भी 2022 में MFA में गोल्ड मेडल हासिल किया था. इस तरह 2014 से 2023 के बीच 5 गोल्ड मेडल इस परिवार को मिल चुके थे. इस बार बारी थी बहू राजश्री ज्योति पटेल की जिन्होंने 2 गोल्ड मेडल हासिल किए.

BHU Convocation: वाराणसी के एक किसान परिवार को अब तक 7 गोल्ड मेडल से नवाजा जा चुका है. यह 7वां गोल्ड मेडल इस बार के काशी हिंदू विवि के दीक्षांत समारोह में बहू के नाम था. वाराणसी का एक किसान परिवार चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि खेती-किसानी के अलावा इस परिवार ने शिक्षा में भी अपना लोहा मनवा लिया है. पहले घर में BHU से ही 5 गोल्ड मेडल जा चुके है तो इस बार बहू ने 2 और गोल्ड मेडल हासिल करके न केवल पूरे कुनबे, बल्कि वाराणसी का भी नाम बढ़ा दिया है.

वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र के अदमापुर के किसान श्याम लाल पटेल के बेटे डॉ.दिनेश पटेल जो BHU में ही असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हैं. उनकी शादी राजश्री ज्योति पटेल से हुई थी. ज्योति ने इस बार BHU के 104वें दीक्षा समारोह में दो गोल्ड मेडल हासिल किए हैं. BHU के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में बसंत कन्या महाविद्यालय राजघाट का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ. इसमें किसान परिवार की बहू राजश्री ज्योति को दो गोल्ड मेडल मिले.

दरअसल बसंत कन्या महाविद्यालय से राजश्री ज्योति ने एमएड किया है. दो गोल्ड मेडल ज्योति को बेहतर प्रदर्शन करने पर मिले हैं. इसके पहले वर्ष 2014 में इस परिवार के सुनील पटेल ने BHU के दृश्य कला संकाय से बैचलर आफ फाइन आर्ट्स(BFA) में सर्वाधिक अंक पाने पर दो गोल्ड मेडल हास‍िल किए थे. फिर 2016 में सुनील को मास्टर आफ फाइन आर्ट्स(MFA) में भी सबसे ज्यादा अंक हासिल करने पर एक गोल्ड मेडल मिला था. 2023 में सुनील पटेल के छोटे भाई अनिल पटेल ने भी BFA में गोल्ड मेडल हासिल किया था और इसी परिवार के सतीश पटेल ने भी 2022 में MFA में गोल्ड मेडल हासिल किया था. इस तरह 2014 से 2023 के बीच 5 गोल्ड मेडल इस परिवार को मिल चुके थे. इस बार बारी थी बहू राजश्री ज्योति पटेल की जिन्होंने 2 गोल्ड मेडल हासिल किए.

लेखक के बारे में

यह Kurmi World (कुर्मी वर्ल्ड) का डिजिटल न्यूज़रूम है। हमारा उद्देश्य कुर्मी समाज से जुड़ी खबरें तथा इतिहास, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय की उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। हम आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हुए पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमसे जुड़ने या जानकारी और सुझाव साझा करने के लिए kurmiworld.com@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9918555530 पर संपर्क करें।